अर्वाचीन इंडिया स्कूल द्वारा पर्यावरण हित में एक पहल स्कूल में पौध रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 अर्वाचीन इंडिया स्कूल द्वारा पर्यावरण हित में एक पहल

स्कूल में पौध रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

निमाड़ प्रहरी 9977766399

बुरहानपुर। निमाड की सुप्रसिद्ध संस्थान अर्वाचीन इंडिया स्कूल फॉर हॉलिस्टीक लर्निंग


द्वारा शिक्षा, खेल एवं साहित्यकला के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रूची बढ़ाने हेतु समय–समय पर विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाते है। जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ साथ खेल एवं साहित्यकला में भी खुद को निपूर्ण कर सकें। साथ ही संस्था का मानना है कि विद्यार्थियों एवं अर्वाचीन परिवार के सभी सदस्यों को सामाजिक क्षेत्र में भी रूची लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। इसी तारतम्य में संस्था डायरेक्टर राखी मिश्रा द्वारा पर्यावरण की रक्षा एवं पर्यावरण के हमारे जीवन में महत्व को समझते हुए अर्वाचीन परिसर में एक पर्यावरण के हित में एक पहल की। जिसमें कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा पोधा रोपण एवं वृक्षों की रक्षा के साथ साथ पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

संचालक राखी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पेड-पौधें हमारे जीवन के लिए बहुत ही


महत्वपूर्ण है, पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए।

वृक्षों से मिलने वाली लकडी हमारे जीवन की शुरूआत से अंत तक हमारे लिए उपयोगी मानी जाती है। सभी धर्म एवं ग्रंथों में लकडी के उपयोग एवं उसकी महत्वता का उल्लेख मिलता है, पोधों से हमें कई प्रकार की उपयोगी औषधियां भी प्राप्त होती है। प्राचीनकाल में वृक्षों से बहुतायत में वस्तुओं को बनाया जाता था, परंतु जीतना वे वृक्षों का उपयोग करते हुए उससे ज्यादा पौधों को रोपते है, हमारी आज की पीढ़ी को भी यह बात समझनी होगी और अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उसका ख्याल रखना होगा। उसे अपने बच्चों की तरह ख्याल रखना होगा। पोधों में जीवन होता है, यह इस बात का सीधा उदाहरण है कि जब किसी पेड को अलग रख दिया जाए और उसके साथ आपका व्यवहार सिर्फ पानी  एवं खाद देने का हो तब वह पनप नहीं पाता। इसलिए पोधों का सिंचते समय उनका ख्याल रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जन्मदिन, परिवार में विवाह उत्सव अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पेड़ों को उखाड़ो मत पौधा को केवल निहारो। धरती के अंदर अनेकों चीजों का भंडारण है। प्रकृति से हम काफी सीख ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए। युवा पीढ़ी को पौधारोपण की तरफ ध्यान देना चाहिए। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को एक-एक पौधा भेंटकर कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की अपील की।