बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा आज पूरे जिले में 700 औषधीय पौधोंं का पौधा रोपण किया गया।
निमाड़ प्रहरी 9977766399
बुरहानपुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा
आज पूरे जिले में 700 औषधीय पौधोंं का पौधा रोपण किया गया।
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महिला
संगठन के संकल्प सिद्धा समिति के
अंतर्गत यह मेघा मेडिसिनल ट्री प्लांटेशन किया गया है जिसमें पूरे भारतवर्ष की
महिला संगठन द्वारा एक साथ औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
इस प्रोजेक्ट में स्थानीय मंडल महेश्वरी प्रगति मंडल और सकल
पंच माहेश्वरी महिला मंडल ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह 700 पौधे शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए जिसमें अर्वाचीन इंडिया स्कूल परिसर, C.K ग्रीन और अन्नपूर्णा मंदिर मुख्य थे। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि अर्वाचीन स्कूल की डायरेक्टर राखी मिश्रा मैडम और वन विभाग अधिकारी अजय सागर जी और सुनील अत्रे साहब थे। प्रोग्राम में समाज के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे। महिला मंडल से प्रमुख पदाधिकारी अनीता मंत्री, माया झंवर, सीमा दरगड़, प्रांजल दरगड , शुभदा झंवर, प्रवीणा बाहेती, पूनम मंत्री, रचना मूंदड़ा नम्रता मनियार, स्मिता समधानी, सरला लखोटिया, संगीता जाजू आदि सहित संपूर्ण महिला मंडल सदस्य उपस्थित थे।